जाने अभिमन्यु ईस्वरन Abhimanyu Easwaran कौन है और क्यों चर्चा में है?

Abhimanyu Easwaran

Abhimanyu Easwaran अभिमन्यु ईश्वरन एक प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं। दाएं हाथ से खेलने वाले इस तकनीकी रूप से सशक्त बल्लेबाज़ ने अपने अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। अभिमन्यु ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेली हैं और भारतीय ए टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर भी प्राप्त किया है। मैदान पर उनका धैर्य और मजबूत मानसिकता उन्हें एक भरोसेमंद शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित करती है।

जाने Abhimanyu Easwaran अभिमन्यु ईश्वरन के बारे में

अभिमन्यु ईश्वरन 29 वर्षीय सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले क्रिकेटर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम की घोषणा की है। यह दौरा भविष्य के भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करने के मकसद से किया जा रहा है। इस दौरान भारत ए टीम, इंग्लैंड की ए टीम (जिसे इंग्लैंड लायंस कहा जाता है) के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। ये मैच कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में होंगे। इसके बाद, भारत ए टीम का सामना भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम से होगा, जो इन युवा खिलाड़ियों को एक बड़ा मौका देगा खुद को साबित करने का।

इस टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। वे लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि उन्हें इस अहम दौरे की जिम्मेदारी मिली है। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर है और यह दिखाता है कि चयनकर्ता उन पर भरोसा कर रहे हैं।

भारत ए टीम के प्रमुख खिलाड़ी:

  • कप्तान: अभिमन्यु ईश्वरन
  • यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर),
  • इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़ जैसे नाम शामिल हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन क्यों चर्चा में हैं?

अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं और लंबे फॉर्मेट (टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट) में उनकी तकनीक और धैर्य की खूब सराहना की जाती है। वे पहले भी भारत ए के लिए कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन इस बार इंग्लैंड जैसे चुनौतीपूर्ण दौरे पर कप्तान बनाए जाने से यह साफ है कि वे अब टेस्ट टीम के संभावित खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। यही वजह है कि वे इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं।